फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 34.5 किलो चरस बरामद; तीन आरोपी धरे

Tue, 01 Sep 2026 08:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पंजाब पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। जालंधर में ये कार्रवाई हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
नशा तस्कर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट जालंधर पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 34 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम के तहत की गई। 
विज्ञापन


कार्रवाई में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों तथा सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस टीम ने 28 अगस्त को देव आनंद उर्फ नंदा पुत्र राम प्रकाश, निवासी दकोहा जालंधर को काले रंग के लिफाफे सहित काबू किया। तलाशी के दौरान लिफाफे से 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना रामा मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान देव आनंद उर्फ नंदा ने इस कथित ड्रग नेटवर्क में बुद्ध बहादुर पुत्र रण बहादुर, निवासी संगत सिंह दा दफ्तर, गली शिमला पहाड़ी रोड, टांडा, जिला होशियारपुर और सुरयारती उर्फ हिमरती पुत्र प्रेम रती, निवासी बगलू, नेपाल, हाल निवासी टांडा, जिला होशियारपुर, के शामिल होने की जानकारी दी। 

इसके बाद दोनों को मामले में नामजद करते हुए धारा 29 एनडीपीएस एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 33 किलो चरस बरामद की। इस तरह तीनों आरोपियों से कुल 34 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, देव आनंद उर्फ नंदा के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। वहीं बुद्ध बहादुर और सुरयारती उर्फ हिमरती के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और चरस की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें