फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ने पर तीन नामजद

Wed, 06 Nov 2013 10:05 PM IST
अमर उजाला,होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस माहिलपुर ने तीन शराबी युवक के खिलाफ पुलिस मुलाजिम और होम गार्ड के साथ मारपीट करने, मुलाजिम की वर्दी फाड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि कांस्टेबल रमनजीत सिंह निवासी कालेवाल मंगलवार देर रात करीब एक बजे एक होम गार्ड जवान जोगा राम के साथ फगवाडा रोड पर गश्त पर थे।

इस दौरान जीप (पीबी07एफ-9367) पर सवार तीन युवक भलिंदर सिंह बेदी निवासी वार्ड नं. 10 , कुलविंदर कुमार निवासी वार्ड नं. 06 और वरुण शर्मा निवासी वार्ड नंबर 04  माहिलपुर शराब पीकर सड़क पर शोर मचाकर घूम रहे थे।
विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो युवकों ने उनके साथ गाली गलौच कर मारपिटाई करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस बल को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें