फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में हादसा, ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मौत, दो गंभीर

Wed, 06 Nov 2013 07:15 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में बुधवार तड़के मोगा-बरनाला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा, तेज रफ्तार वाहन के पेड़ से टकराने से हुआ। घायलों को लुधियाना के डीएमएस अस्पताल में रैफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईएएस में चयनित चार अधिकारी एक सप्ताह के लिए मोगा सब डिवीजन के गांव निहाल सिंह वालां में ट्रेनिंग पर थे।

इन ट्रेनी अधिकारियों में निशांत कुमार बिहार, शशि रंजन रांची, अजीत बिहार और हर्ष कानपुर शामिल थे।  ये चारों सुबह आयकर विभाग की गाड़ी पर ड्राइवर राज जालंधर के साथ सुबह मोगा-बरनाला से निकल रहे थे।
विज्ञापन


गांव डाला के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में निशांत कुमार की मौके पर मौत हो गई।

शशि रंजन और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हर्ष और ड्राइवर राज को मामूली चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें