मेंटल हेल्थ डे के उपलक्ष्य पर वीरवार को सीएमसी अस्पताल में एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पोस्टर के जरिए मानसिक सेहत की बारीकियाें के बारे में बताया गया।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम मेें लोगाें को मानसिक परेशानियों, उनके कारण, सावधानियाें और समाधान से अवगत करवाया गया।
इस मौके पर अस्पताल की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. किम जे मेमन मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने शरीर के साथ-साथ व्यक्ति के मानसिक तौर पर तंदुरुस्त होना अहम बताया।
इस मौके पर मनोचिकित्सा विभाग के डॉेेे. देसवाल ने वृद्धा अवस्था में मानसिक तंदुरुस्ती की बारीकियों के बारे में टिप्स दिए।
उधर, डीएमसी अस्पताल में भी इस उपलक्ष्य पर विकलांग सहायता केंद्र में बुजुर्गों के लिए शिविर लगाया गया। शिविर मनोचिकित्सक डॉ. रनजीव महाजन की देखरेख में किया गया।
इस दौरान 65 साल से अधिक आयु के तीस मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान मरीजों में ज्यादातर समस्या डिप्रेशन, परिवार से कम सहयोग, अनदेखी मामले सामने आए। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में टिप्स दिए गए।