फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने नसें काट जान देने की कोशिश की

Tue, 08 Oct 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में एक लड़की ने नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर की रहने वाली लड़की अपने माता पिता को घर से यह कह कर आई कि वह सहेली के साथ जा रही है।

परंतु लड़की अपने एक दोस्त प्रिंस के साथ अमृतसर पहुंच गई। लड़की की इस बात का उसके माता पिता को पता चल गया।

परिवार के लोगों के डर के कारण लड़की ने स्नान घर में जाकर आत्महत्या की कोशिश की। लड़की ने अपने गले और हाथों की नसों को चाकू से काट लिया।

सेवादारों ने लड़की को गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार लड़की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें