फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने दो छात्राओं को किया जख्मी, सिर दीवार में मारा

Wed, 24 Jul 2013 07:32 PM IST
मल्लांवाला (फिरोजपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर के मल्लांवाल में पंजाबी का काम न करने से नाराज अध्यापिका ने दूसरी कक्षा की दो छात्राओं को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों को डंडे से पीटा और एक छात्रा का सिर दीवार में दे मारा जिससे उसके माथे से खून बहने लगा।
विज्ञापन


दोनों बच्चियों को सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया है। मामला धर्मपुरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। अभिभावकों ने अध्यापिका के खिलाफ थाना मल्लांवाला में शिकायत दी है। वहीं अध्यापिका ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा रमनदीप कौर (7) पुत्री करनैल सिंह और रिशु (9) पुत्री राजू वासी बस्ती धर्मपुरा ने बताया कि उनकी टीचर रजनी उन्हें तीन दिन से रोज डंडे से पीटती थी।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने पंजाबी का काम नहीं किया। इसी बात पर रजनी ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों के हाथों और शरीर पर डंडे मारे जिस कारण उनके शरीर पर निशान पड़ गए।

उसके बाद मैडम ने रिशु का सिर पकड़कर दीवार में कई बार मारा, जिस कारण उसके माथे से खून बहने लगा। छात्राओं की पिटाई की सूचना मिलने पर अभिभावक और पंचायत सदस्य स्कूल पहुंचे।

पंचायत सदस्य काबल सिंह ने बताया कि रजनी ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और पंचायत को भी भला बुरा बोला। इसके बाद अभिभावकों ने बच्चों को सरकारी अस्पताल में भरती करवाया और अध्यापिका रजनी के खिलाफ थाना मल्लांवाला में शिकायत दी।

अभिभावक करनैल सिंह व राजू ने आरोप लगाया कि रजनी उनके बच्चों को पिछले तीन दिन से रोज पीटती थी। उधर, अध्यापिका रजनी ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने किसी बच्चे को नहीं पीटा है।

डीईओ प्राइमरी अमृतपाल सिंह भट्टी का कहना है कि उक्त स्कूल उनके अंतर्गत नहीं आता है। ये स्कूल जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र में है। फिलहाल इस मामले की जांच करवाई जाएगी।

एडीसी (विकास) अरविंदर पाल सिंह ने कहा कि उन्हें मामले के बारे में कोई सूचना नहीं है। फिलहाल कोई शिकायत भी नहीं आई है। टीचर का ऐसा करना गलत है। अगर उसने ऐसा किया है तो मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें