फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दारी करने वालों को सबक सिखाएंगे : बसपा

Sat, 21 Dec 2013 10:39 PM IST
जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के प्रदेश इंचार्ज और राज्यसभा सदस्य नरिंदर कश्यप ने कहा कि बसपा का दामन छोड़कर अन्य दलों में कुर्सी की खातिर जाने वाले नेताओं को जनता तथा पार्टी वर्कर लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे। बसपा प्रदेश में 15 जनवरी से जन आंदोलन चलाएगी। कश्यप शनिवार को जालंधर में बसपा के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कश्यप ने बताया कि 15 जनवरी को बसपा मायावती का जन्मदिन लखनऊ में मनाएगी, जहां पर शिरकत करने के लिए पंजाब से भारी संख्या में लोग जाएंगे। कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए बसपा ने प्रदेश को तीन जोन में बांट दिया है, जिसमें होशियारपुर, फिरोजपुर व लुधियाना जोन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कैडर कैंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर बसपा  पंजाब के इंचार्ज प्रकाश भारती, पंजाब के प्रधान प्रकाश सिंह जंडाली, प्रवक्ता व महासचिव सुखविंदर कोटली भी मौजूद रहे।

मालूम हो कि शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से जालंधर लोकसभा सीट के लिए नवांशहर से प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. सुखविंदर सुक्खी को उतारने की तैयारी चल रही है। सुक्खी पहले बसपा जिला प्रधान थे लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान सुक्खी ने शिअद का दामन थाम लिया था और पार्टी ने उनको नवांशहर योजना बोर्ड का चेयरमैन बनाया था।
विज्ञापन


बसपा ने छह उम्मीदवार घोषित किए
बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें होशियारपुर से भगवान सिंह, खंडूर साहब से सुच्चा सिंह मान, पटियाला से रामसिंह धीमान, फिरोजपुर से राजकुमार, बठिंडा से भूपेश शर्मा को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। कश्यप ने कहा कि बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के पैनल मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें