फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सों के विरोध में सरकार पर बरसी कांग्रेस

Fri, 03 Jan 2014 10:07 PM IST
जालंध्ार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की तरफ से लगाए जा रहे टैक्सों के विरोध और शहर में रुके विकास के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने शहर के सबसे व्यस्त और मुख्य चौक कंपनी बाग चौक में धरना दिया।
विज्ञापन



यह धरना जिला प्रधान कांग्रेस राजेंद्र बेरी और नगर निगम के विपक्ष नेता जगदीश राजा के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब सरकार खुद की ऐश को पूरा करने के लिए गरीब जनता पर रोजाना नए टैक्सों का चाबुक चला रही है। उन्होंने कहा कि खुद को लोगों की हमदर्द बताने वाली पंजाब सरकार अगर सही में लोगों का भला चाहती है तो अपने चुनावी वायदों को तुरंत पूरा करे।


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में जो व्यवसायिक संपत्ति पर टैक्स लगाया है, वह अधिक है। इससे पहले ही महंगाई के बोझ और अन्य कारणों से दम तोड़ रहे उद्योग, पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार दोगली नीति अपना रही है। शहरी वर्ग को एक तरफ तो सहूलियतें नहीं मिल रही हैं तो दूसरी तरफ उन पर रोजाना नए टैक्स थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन



नगर निगम के विपक्ष नेता पार्षद जगदीश राजा ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खस्ता है। मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर शहर के विकास को पीछे छोड़ अपनी लड़ाई लड़ने में लगे हुए हैं। हालात तो यह है कि शहर में जनता की जरूरतों पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।

बिना जरूरत और अपने मुनाफे वाले काम करवाए जा रहे हैं। राजा ने कहा कि इस समय जालंधर के लोगों को करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए जा रहे फाउंटेन का कोई लाभ नहीं है। लोगों को तो अपनी सहूलियतों से मतलब है। शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं।


कांग्रेस देहाती के प्रधान और पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने फायदे के लिए राज्य को कर्जदार बना दिया है। इस समय हर वर्ग अकाली-भाजपा से दुखी है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता, व्यापारियों को बकाया नहीं मिल रहा, नौकरियों के नाम पर बेरोजगार युवाओं से मोटी फीस वसूल कर अपना खर्च चलाया जा रहा है और अपनी मौज के लिए सरकारी प्रापर्टी को गिरवी रखा जा रहा है।


इस दौरान कांग्रेसी नेताओें ने जमकर अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पार्षद पवन कुमार, अरुण जैन, मनोज अरोड़ा, हरकिशन सिंह, जसविंदर बिल्ला, हरजिंदर लाडा, अनिल वशिष्ठ, मनीश बाहरी और जोगिंदर पाल हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें