फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए सड़कों पर उतरे पुडा कर्मी

Fri, 03 Jan 2014 10:03 PM IST
जालंध्ार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुडा के समूह कर्मियों की अपनी मांगों को लेकर चल रही भूख हड़ताल शुक्रवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई। ज्वाइंट एक्शन कमेटी पुडा के आह्वान पर चल रही इस भूख हड़ताल के साथ कर्मियों ने एक रोष रैली भी निकाली।
विज्ञापन


कमेटी नेता हरभजन सिंह, लछकर सिंह, रणबीर सिंह, इंदू अवस्थी और आएन कैंथ के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली की शुरुआत बीएमसी चौक से किया गया।


इसके बाद रैली पूरे शहर का चक्कर लगाते हुए प्रशासकीय कांप्लेक्स में पहुंची। जहां कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर डीसी को पंजाब सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इस रैली में महज पुडा के कर्मी ही नहीं बल्कि ऑफिसर रैंक के साथ समूह कर्मी हाजिर हुए। इस दौरान जहां यूनियन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं अपनी मांगों के बारे में भी लोगों को बताते रहे।


पुडा कर्मियों की मांगों में मुख्य तौर पर 1996 और 2010 में मंजूर हुई पेंशन स्कीम को पंजाब सरकार के मुलाजिमों के पैटर्न पर बहाल करना, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, बकाया कर्मियों को भी प्लाट देना, पंजाब सरकार के मुलाजिमों की तरह उनकी सर्विस में भी दो साल की वृद्धि करना, दर्जा चार कर्मियों को सुपरवाइजर प्रमोट करना, सुपरवाइजर और मैसन को टेक्निकल स्केल देना, स्टेनो कैडर को पदोन्नति देना, ड्राइंग कैडर के रूल में से गलतियों को दूर करना और अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


हरभजन सिंह, लछकर सिंह, रणबीर सिंह और इंदू अवस्थी ने बताया कि वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनसे टालमटोल रवैया ही अपना रही है।


मुलाजिमों ने 11-11-2013 को गेट रैलियां की। अब 17 दिसंबर 2013 से मुलाजिम भूख हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए ही उन्होंने यह रोष रैली निकाली है। इस रोष धरने में गुरजंट सिंह, इकबाल सिंह, गुरदितार सिंह, प्रभ दयाल, हरतेम सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरप्रीत संधू, शिंगारा सिंह, गुरजिंदर सिंह, रजनी, किरण कुमार और भूपिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें