फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने ये क्या कर डाला

Fri, 24 May 2013 02:58 AM IST
बठिंडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तांत्रिक ने ऐसा घिनौना काम कर डाला कि बताते हुए भी शर्म हाती है। पहले उसने इलाज करने का ड्रामा किया, फिर एक नाबालिग के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि लड़की बीमार रहती थी, जिसे लेकर वे परेशान थे।

यहां के ही तांत्रिक बाबा गुरदयाल सिंह ने परिवार को कहा कि वह उनकी लड़की का इलाज करके उसे ठीक कर देगा। इसके बाद उन्होंने उसे अपने घर बुलाया।

लड़की का पिता कुछ समान लेने के लिए बाजार चला गया तो बाद में तांत्रिक ने लड़की की माता को भी सामान लेने के लिए भी बाजार भेज दिया।

खुद घर में पूजा करने का ड्रामा करके लड़की को कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जब लड़की की माता घर वापस आई तो लड़की ने घटना के बारे में बता दिया।
विज्ञापन


उसने अपने पति व अन्य पड़ोसियों को बुला कर तांत्रिक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर आरोपी तांत्रिक गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें