फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आप विधायक की जीत पर पाकिस्तान में बंटे लड्डू, कंबोज बिरादरी को मिली बिरयानी की दावत

Mon, 14 Mar 2022 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के एक गांव में एक दुकानदार लड्डू के डिब्बे लेकर बच्चों और लोगों को बांट रहा है। यह व्यक्ति दुकान के बाहर चारपाई पर बैठे एक बुजुर्ग को लड्डू देते समय कहता है कि बाबा जी चड़दे पंजाब (भारत का पंजाब) में गोल्डी कंबोज ने चुनाव जीता है।
विज्ञापन
जलालाबाद से आप विधायक की जीत पर पाकिस्तान में लड्डू बांटता व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर की जलालाबाद सीट से विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। सुखबीर सिंह बादल को हराने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जगदीप कंबोज गोल्डी की जीत पर पाकिस्तान में लड्डू बांटे गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का है।

विज्ञापन


यही नहीं, गोल्डी की जीत पर पाक के एक व्यक्ति ने वहां की कंबोज बिरादरी को बिरयानी की दावत भी दी है। ये सब कुछ वीडियो में कैद है। वहीं आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी का कहना है कि पाकिस्तान में कंबोज बिरादरी बहुत है, शायद इसलिए उनकी खुशी में वहां लड्डू बांटे गए हैं।

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के एक गांव में एक दुकानदार लड्डू के डिब्बे लेकर बच्चों और लोगों को बांट रहा है। यह व्यक्ति दुकान के बाहर चारपाई पर बैठे एक बुजुर्ग को लड्डू देते समय कहता है कि बाबा जी चड़दे पंजाब (भारत का पंजाब) में गोल्डी कंबोज ने चुनाव जीता है। इसके बाद कहता दिख रहा है कि गोल्डी पाजी साड्डी हाजिरी कबूल करो, तुहानूं जीत की बहुत-बहुत बधाई। उसके बाद व्यक्ति गांव में लगा हुआ टेंट दिखा रहा है और साथ में कह रहा है कि इस खुशी में गांव के कंबोज बिरादरी के लोगों को बिरयानी की दावत दे रहा हूं।
विज्ञापन


ये वीडियो भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे फाजिल्का और फिरोजपुर में बहुत वायरल हो रहा है। लोग ये जानना चाह रहे थे कि पाक में गोल्डी का क्या रिश्ता है, जब गोल्डी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब में कंबोज बिरादरी रहती है। शायद इसीलिए वहां की बिरादरी के लोगों ने उनकी जीत पर लड्डू बांटे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें