फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट सोनम ने एलांते में सर्द की सांसें

Sat, 21 Sep 2013 02:36 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम....सोनम....हैलो सोनम...। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर चंडीगढ़ के एलांते मॉल में पहुंची तो उनके दीवाने उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। चारों ओर उनका नाम गूंज रहा था।
विज्ञापन


आखिर उनके फैंस में यह उत्सुकता हो भी क्यों न? जिस फैशन दीवा को वे टीवी पर देखते थे, वह उनके सामने थीं। सोनम का चाहे दिल्ली-6 का मॉडर्न स्टाइल हो या फिर भाग मिल्खा भाग का रेट्रो लुक, वह यंगस्टर्स का पसंदीदा बन गया। हर पार्टी में अलग लुक में नजर आने वाली सोनम टॉमी हिलफिगर के शोरूम की लांचिंग पर पहुंची तो यहां भी उनका नया स्टाइल देखने को मिला।

हालांकि उनके फैंस की भीड़ के कारण सिक्योरिटी टाइट करनी पड़ी और शोरूम का गेट बंद करना पड़ा।  

कल्कि की हैं फैन :
सोनम ने कहा कि वह अपनी ड्रेस का सेलेक्शन काफी सोच समझ कर करती हैं। कुछ स्टाइल और रंग हैं जो उनके ऊपर फबते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे सजना अच्छा लगता है और मेरी मदद करने वाले लोग मेरे साथ रहते हैं। चाहे वो मेकअप मैन हो या हेयर स्टाइलिस्ट भी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि फैशन का यह तरीका उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर से सीखा है। उनको इंडस्ट्री में फैशनेबल एक्ट्रेस कल्कि  कोचलिन लगती हैं।

डायरेक्शन मेरा पहला प्यार :
सोनम ने कहा है कि हमेशा से वो डायरेक्टर बनना चाहती थी लेकिन उन्हें एक्टिंग के लिए आसानी से मौके मिले। डायरेक्टर बनने के लिए उन्होंने ब्लैक फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली को असिस्ट भी किया था।

पिता का फायदा नहीं उठाया :
सोनम ने कहा कि अपने पिता अनिल कपूर की सफलता का उन्होंने कभी फायदा नहीं उठाया। फिल्म जगत में अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हूं।

फेवरेट डिश है पावभाजी :
सोनम का कहना है कि वे फूडी हैं और उनकी फेवरेट डिश है पावभाजी। इसे खाए बिना उन्हें चैन नहीं मिलता। पंजाबी होने के बावजूद सोनम को बंगाली फूड ज्यादा पसंद है। मीठे की बात हो तो सोनम की पहली पसंद होती है चॉकलेट्स और फिर चीजकेक्स।

गाइड की रोजी है ड्रीम रोल :
सोनम कपूर का ड्रीम रोल फिल्म गाइड में वहीदा रहमान द्वारा किया गया रोजी का किरदार है। सोनम ने कहा कि यह रोल उनको सबसे ज्यादा पसंद है। यह बेहद चैलेंजिंग है।
 
पॉयरेट्स ऑफ कैरेबियन का ऑडिशन देने की चर्चा :
आजकल बॉलीवुड में चर्चा है कि सोनम कपूर डेप के साथ उनकी फिल्म पॉयरेटस ऑफ कैरेबियन के पांचवें संस्करण में काम करना चाहती है और इसके लिए उन्होंने हाल ही में ऑडिशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें