फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी नहीं कराई तो अपनी मां को नहीं बख्शा

Thu, 22 Aug 2013 01:04 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में जालंधर के लद्देवाली रोड पर मंगलवार को महिला की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। आरोपी ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अफसरों के आगे हत्याकांड का सच उगल दिया।
विज्ञापन


आरोपी दिलप्रीत की मां उसकी शादी की बात मनचाही लड़की से नहीं चला रही थी, इसलिए उसने मां का कत्ल कर डाला।

मंगलवार को लद्देवाली रोड पर स्थित गुलमर्ग कॉलोनी में सतिंदर कौर की हत्या कर दी गई थी। शक के आधार पर उसके बेटे दिलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बुधवार को डीसीपी जसप्रीत सिंह सिद्धू, एडीसीपी क्राइम हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा और एसीपी दलबीर सिंह बुट्टर ने बताया कि दिलप्रीत अपनी मां से अकसर पैसों की मांग करता रहता था और अपनी प्रेमिका से शादी की बात चलाने के लिए उस पर दबाव बनाता था।
विज्ञापन


एडीसीपी नरेश डोगरा ने बताया कि मंगलवार को दिलप्रीत सिंह अपने दोस्त के साथ एक बाइक शोरूम तक गया था। वापस आकर वह फिर से मां से तकरार कर बैठा और पैसों की मांग करने लगा।

साथ ही उसने कहा कि वह शादी के लिए उसकी प्रेमिका के परिवार वालों से बातचीत शुरू करे। एडीसीपी डोगरा के मुताबिक दिलप्रीत सिंह ने कहा कि उसकी मां सतिंदर कौर ने यह कहकर बात को टाल दिया कि अभी उसकी उम्र 20 वर्ष है, इसलिए शादी की बात नहीं करेगी।

इस पर दिलप्रीत सिंह ने अपनी मां के साथ हाथापाई शुरू कर दी। उसने रसोई से चाकू लाकर मां को धमकाना शुरू कर दिया और ताव में चाकू मां की गर्दन पर लग गया और खून निकलने लगा।

बाद में दिलप्रीत ने चाकू से कई वार कर दिए और रस्सी से मां का गला घोट दिया। हत्या कर वह घबरा गया। इसके बाद उसने घर में फैला खून साफ किया और खून से सने कपड़े उतारकर नए पहन लिए।

चार अधिकारियों और 11 घंटे की मेहनत के बाद सच
सिटी के चार बड़े पुलिस अधिकारियों की टीम को दिलप्रीत से सच उगलवाने में 11 घंटे लगे। कमिश्नर गौरव यादव ने केस ट्रेस करने के लिए एडीसीपी नरेश डोगरा, एडीसीपी हरप्रीत मंडेर, एसीपी दलबीर सिंह बुट्टर, एसएचओ विमलकांत की ड्यूटी लगाई थी।

दिलप्रीत के बदलते बयानों ने ही उसको फंसा दिया और उसको मौके से हिरासत में ले लिया गया। वह पुलिस अधिकारियों को खूब छकाता रहा। उसके साथ पुलिसिया स्टाइल भी इस्तेमाल किया गया लेकिन वह नहीं टूटा।
विज्ञापन


एडीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि आखिरकार 11 घंटे बाद उन्होंने उसकी पीठ पर हाथ फेरकर प्यार से उसको झांसे में लेकर पूछा तो वह टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें