फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से नशीले पदार्थों की तस्करी

Sun, 08 Sep 2013 09:27 AM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने अपनी ही एक चौकी से नशीले पदार्थों की तस्करी किए जाने का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को नत्थूवाला गरबी पुलिस चौकी पर मारे गए छापे में चौकी से एक क्विंटल चूरा-पोस्त, 66 बोतल अंग्रेजी शराब और 46 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।
विज्ञापन


इस मामले में थाना बाघापुराना में चौकी इंचार्ज, मुंशी और एक हवलदार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए चौकी इंचार्ज एएसआई जरनैल सिंह और मुंशी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि हवलदार दविंद्र सिंह फरार हो गया।

आरोपियों को मोगा कोर्ट में पेशकर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। खास बात यह भी है कि दो दिन पहले ही उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने एक बयान जारी कर कहा था कि जो भी पुलिसकर्मी नशे की तस्करी में संलिप्त पाया जाएगा, उसे तुरंत प्रभाव से नौकरी से हटा दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री की घोषणा के तीसरे ही दिन मोगा में तस्करी का मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लो ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि चौकी इंचार्ज एएसआई जरनैल सिंह, मुंशी जसवीर सिंह और हवलदार दविंद्र सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा इस पुलिस चौकी में तैनात बाकी सभी मुलाजिमों का भी तबादला कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पुलिसकर्मी तस्करों से मिलीभगत कर काफी समय से यह धंधा कर रहे थे। आरोपियों का बठिंडा के भगता भाईका के तस्कर भिंदर सिंह उर्फ भोला से संपर्क था। एसएसपी ने बताया कि भोला से सामान खरीदकर आरोपी पुलिसकर्मी आगे बेचते थे।

उन्होंने बताया कि थाना बाघापुराना पुलिस ने इस पुलिस चौकी के अधीन एक गांव से बीते दिनों 11 बोरी चूरा पोस्त बरामद किया था। तभी इस पुलिस चौकी के मुलाजिमों की तस्करी में मिलीभगत सामने आई थी।

एसएसपी ढिल्लो ने बताया कि चूरा पोस्त और शराब पुलिस चौकी में रखे बिस्तरों में छुपाकर रखी गई थी, जबकि चूरा पोस्त बेचकर कमाए गए 46 हजार रुपये मुंशी के ट्रंक में रखे गए थे। एसएसपी ने कहा कि नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई है। विभाग में फैले भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एसपी डी. रामप्रकाश और डीएसपी गुरमीत सिंह व सतनाम सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें