फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिशनल एडवोकेट जनरल का इस्तीफा, कारण सनसनीखेज

Sun, 08 Sep 2013 02:15 AM IST
सुमेश ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में गहराए अंकल एंड आंटी जज विवाद के गरमाने के बाद शनिवार को हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल आदित्य सिंह ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


हरियाणा के एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुड्डा को भेजी गई इस्तीफे की कापी में उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं कि न्यायपालिका की गरिमा बनी रहे और कुछ मेरे व्यक्तिगत कारण हैं, जिसके कारण एडिशनल एडवोकेट जज के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

अधिवक्ता आदित्य सिंह उत्तराखंड के जज अलोक सिंह के बेटे हैं और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस आरके गर्ग के दामाद हैं।

अधिवक्ता आदित्य सिंह के इस्तीफे के बाद हाईकोर्ट में जजों के भाई-भतीजावाद के खिलाफ चल रही जंग और तेज हो गई है। केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेजी गई लिस्ट में हाईकोर्ट के कई जजों और उनके रिश्तेदारों के नामों को उजागर किया गया है।   
विज्ञापन


हाईकोर्ट के कई वकीलों का आरोप है कि राज्य सरकारें जजों के रिश्तेदारों की नियुक्तियां कर न्यायपालिका का काम प्रभावित कर रही हैं। इन नियुक्तियों से जजों को भी प्रलोभन दिया जा रहा है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम गुप्ता का कहना है कि ऐसी नियुक्तियों के दूरगामी परिणाम काफी खतरनाक होते हैं।

जजों को बदले में सरकार का आभार करना पड़ता है और कई मामलो में जज साफ्ट हो जाते हैं, जिससे न्यायपालिका के काम पर विपरीत असर पड़ता है और लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेजी गई लिस्ट में नाम
सुप्रीम कोर्ट में तैनात हरियाणा के एडिशन एडवोकेट जनरल  आदित्य सांधी............हाईकोर्ट के जज एन के सांधी के बेटे हैं
हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल पीएस सुल्लर.........हाईकोर्ट के जज एमएस सुल्लर के बेटे हैं
हरियाणा के एडिशन एडवोकेट जनरल अजय पाल............-  हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस(रि) प्रीतम पाल के बेटे हैं
पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल अमन बाहरी........हाईकोर्ट के जज जस्टिस रितु बाहरी के भाई हैं

हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल का इस्तीफा उन्हें मिल गया है। इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा।
- हवा सिंह हुड्डा, एडिशनल एडवोकेट जनरल(हरियाणा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें