पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल को पिछले वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न कंपनियों से मिले फंड का बड़ा हिस्सा बिल्डर और रीयल एस्टेट कंपनियों से आया है।
इस अवधि में शिअद को विभिन्न कंपनियों से एक करोड़ 81 लाख 55 हजार का चंदा आया। इसमें से से 65 लाख रुपये का योगदान सिर्फ रीयल एस्टेट क्षेत्र से दिया गया है।
शिअद की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई साल 2012-13 की बैलेंसशीट में इस तथ्य का खुलासा किया गया है।
अमर उजाला के पास मौजूद इस दस्तावेज की प्रति के मुताबिक पिछले साल हुई शिअद की कुल फंडिंग में से एक तिहाई हिस्सा बिल्डरों और रीयल एस्टेट कंपनियों से मिला।
बैलेंस शीट के साथ फंड देने वाली कंपनियों का ब्योरा भी दिया गया है। दस्तावेजों के मुताबिक पिछले साल कुल 62 कंपनियों ने पार्टी को चंदा दिया है।
शिअद को सबसे अधिक फंडिंग इसी सेक्टर से हो रही है। इन कंपनियों में ज्यादातर पंजाब की हैं जबकि हरियाणा के पंचकूला, मुंबई और दिल्ली की भी कई कंपनियों ने सन 2012-13 में शिअद को खासा चंदा दिया है।
चंदा देने वाली बड़ी कंपनियों का ब्योरा-
बरनाला बिल्डर्स 15 लाख
हालीवुड डेवलपर्स 5 लाख
जीएस प्रमोटर्स पंचकूला 5 लाख
पवन बंसल टाऊनशिप प्रा.लि 10 लाख