पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर एक आईपीएस और 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।
एस भूपति को ज्वाइंट डायरेक्टर इंटरनल विजिलेंस सेल, स्पेशल यूनिट एंड ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन विजिलेंस ब्यूरो पंजाब चंडीगढ़, परमजीत सिंह को एसपी ट्रैफिक, जालंधर, शैलेंदर सिंह शैली को एसपी ट्रैफिक, अमृतसर, रनबीर सिंह को एसपी हेडक्वार्टर, तरनतारन, सतवीर सिंह अटवाल को एसपी हेडक्वार्टर, लुधियाना, जगतार सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट, 82 बटा. पीएपी चंडीगढ़, सुनीता रानी को असिस्टेंट कमांडेंट, 2 कमांडो बटा. बहादुरगढ़, शम्मी को एआईजी पीएपी, जालंधर, राम सिंह को कैप्टन पुलिस सिक्योरिटी, जालंधर देहात, सुरजीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट आईआरबी, लड्डा कोठी, जगरुप सिंह को कैप्टन पुलिस क्राइम, चंडीगढ़, कुलदीप सिंह को सुपरिटेंडेंट सेंट्रल जेल, अमृतसर, गुरदीप सिंह को एसीपी ट्रैफिक, लुधियाना तैनात किया गया है।
चार पीसीएस अफसरों के तबादले
पंजाब सरकार ने राज्य के चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह खैरा को एडीसी (जनरल) मानसा, संदीप सिंह गढा एसडीएम फिरोजपुर, जेसी सभरवाल को सेवा विस्तार देते हुए एडीसी (जनरल) फिरोजपुर और मुकुंद सिंह संधू को सेवा विस्तार देते हुए डिप्टी डायरेक्टर शहरी स्थानीय निकाय फिरोजपुर और अतिरिक्त चार्ज एसडीएम जीरा लगाया गया है।
विजय स्याल की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।