फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले

Wed, 30 Oct 2013 10:50 PM IST
अमर उजाला,मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा।  शहर में चल रही 59वीं राज स्तरीय अंडर-17 लड़कियों की फुटबाल खेलों के दूसरे दिन टीमों में रोचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं तीन टीमों को विरोधी टीमों के न पहुंचने कारण वाक ओवर भी मिला।
विज्ञापन


 सेंट जेवियर स्कूल के प्रांगण में चल रहे इन मुकाबलों में बुधवार को फतेहगगढ़ की टीम ने बरनाला की टीम को 4-0, तरनतारन ने अजीतगढ़ को 2-0, अमृतसर ने जालंधर को 4-0  संगरूर ने लुधियाना को पैनाल्टी के साथ, बठिंडा ने फिरोजपुर को 3-0 व मानसा ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को 4-0 के अंतर से हराया।

इसके अलावा पठानकोट की टीम के न पहुंचने से अजीतगढ़, शहीद भगत सिंह नगर की टीम न पहुंचने से बठिंडा और कपूरथला की टीम के न पहुंचने से मानसा को वाक ओवर भी दिया गया। इस मौके पर सहायक जिला शिक्षा अफसर गुरप्रीत सिंह सिद्धू, खेल इंचार्ज इंदर कुमार, राजरतन, संगराम जीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमजीत सिंह, प्रिंसिपल कांता देवी, प्रिंसिपल जैरी लोबो व सुभाष मसीह के अलावा अन्य गणमान्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें