पंजाब सरकार द्वारा दसवीं के बाद डिग्री कोर्स, मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों में पढ़ रहे अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को 230 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाती है।
इसके अलावा 1600 रुपये शैक्षणिक टूर, 1600 रुपये थीसिस राइटिंग और 1200 रुपये किताबों के लिए दिये जाते हैं।
अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणी कल्याण मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने बताया कि वर्ष 2013-14 दौरान 280.81 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
जिसमें 249.15 करोड़ रुपये से वर्ष 2012-13 तक शेष 2.64 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और लगभग 2000 से अधिक संस्थाओं को फीसों की अदायगी की जा रही है।
वर्ष 2013-14 दौरान भी 31.75 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई है।