Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज आनन्दपुर साहिब पहुंचा। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने सुबह चाय पर चर्चा करते हुए चुनावी माहौल में मतदाताओं की नब्ज टटोली और यहां मुद्दों के बारे में जाना।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को पंजाब के आनन्दपुर साहिब क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आनन्दपुर साहिब में सुबह चाय पर चर्चा करते हुए मतदाताओं से बातचीत की गई।
विज्ञापन
इस दौरान बातचीत के शुरुआत में ही एक मतदाता ने विकास का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही मतदाता ने कहा कि बेरोजगारी भी बड़ा मुद्दा है। लोगों ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशे का है। हर सरकार और पॉलिटिकल पार्टी नशे को खत्म करने की बात करती है लेकिन नशा तो बंद ही नहीं हो रहा।