मामले की जानकारी देते किसान और पुलिस की टूटी गाड़ी
- फोटो : संवाद
बठिंडा में धान की फसल खरीद न किए जाने के विरोध में सोमवार देर शाम को किसानों ने अनाज मंडी में आए फसल खरीद इंस्पेक्टर को घेर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसानों पर लाठीचार्ज करके कई किसान जख्मी कर दिए।
दूसरी तरफ पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि किसानों ने पुलिस की एक गाड़ी से बुरी तरह से तोड़फोड़ की और एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर किसानों ने उसे घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।