फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी को नहर में फेंका!

Sat, 17 May 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद नहर में वीरवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरी ऑल्टो कार के मामले में सिटी पुलिस ने तीन लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



इस बारे में थाना सिटी प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि लड़की की माता जसवीर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह के बयानों पर ओमनप्रीत कौर के पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुलबीर सिंह ने बताया कि जसवीर कौर ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा है कि उनकी लड़की ओमनप्रीत की शादी लगभग चार साल पहले टूटोंमजारा के जगजीत सिंह के साथ हुई थी।


शादी के चार साल बाद भी उनकी बेटी को कोई संतान नहीं हुई, जिसके  चलते उसका पति और ससुराल परिवार वाले उसे तंग करते थे। बीते दिनों भी उनकी बेटी के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि 15 मई को सुबह साढ़े आठ बजे ओमनप्रीत के ससुर का फोन आया कि उनकी बेटी और दामाद सुबह से घर से लापता हैं। आप के घर तो नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में उन्हें पता चला कि उनके दामाद ने उनकी बेटी को कोई नशीली वस्तु खिलाकर रोपड़ की सरहिंद नहर में कार समेत धक्का दे दिया और खुद कहीं भाग गया। एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति जगजीत सिंह, ससुर रविंदर सिंह और सास गुरबख्श कौर निवासी टूटोंमजारा (होशियारपुर) के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120 बी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें