पंजाब के अमृतसर जिले में अभी कुछ देर पहले हुए ददर्नाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा, निजी बस और इंडिका कार की टक्कर होने से हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक हादसा अमृतसर के पास स्थित रमदास में हुआ, जहां मंगवार दोपहर को निजी बस और इंडिका कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले जाम खुलवाया, फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर भेज दिया। मामले की जांच शुरू हो गई है।
(अपडेट खबर थोड़ी देर में)