शहर में रविवार को दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्णा ड्रामाटिक क्लब ने झंडा ग्राउंड में रावण का दहन किया।
शहर के अन्य क्लब जय शंकर रामलीला क्लब ने मिर्च मंडी, श्री सेवा समिति रामलीला क्लब ने नगर खेड़ा, सरस्वती क्लब बनवाड़ी की ओर से निर्मल स्टेडियम, सरस्वती राम लीला क्लब अर्बन अस्टेट ने फोकल प्वाइंट और
श्री राम कला केंद्र ने वरदानी भवन में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए। इस मौके पर झंडा ग्राउंड में मुख्य मेहमान कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज थे।
शहर में पिछले 54 सालों से श्री कृ ष्णा ड्रामाटिक क्लब की ओर से स्थानीय झंडा ग्राउंड में दशहरा मनाया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य मेहमान कंबोज ने कहा कि रामलीला मंचन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस प्रधान नरिंदर शास्त्री, कांग्रेसी नेता सुरेश वधावन, पूर्व पार्षद पवन पिंका, किसान सैल महासचिव जसविंदर सिंह आहलुवालिया, विजय किंगर, योगेश गोल्डी, क्लब प्रधान रमेश अरोड़ा, वजीर चंद, लछमन दास शर्मा, सुदेश तनेजा और राजकुमार वधवा मौजूद थे।