भारत विकास परिषद की ओर से जेकेएस पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। मुकाबले में बीस से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इसमें हर प्रतिभागी को पंद्रह मिनट दिए गए। प्रतियोगिता में नितिशा कंधारी ने पहला, रमनदीप कौर, मुस्कान ने दूसरा और आशिमा, नवजोत नेे तीसरा स्थान जीता।
इस मौके पर प्रधान पवन कंधारी और संदीप मदान ने विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन कश्मीर लाल, प्रिंसिपल नीलू मोंगा, सतपाल अरोड़ा, बब्बा मदान, मिंटू गुप्ता, उमेश कुमार, परमजीत सिंह पम्मा और रवि गुप्ता उपस्थित थे।