फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फीट लंबे अजगर को पकड़ने वालों के छूटे पसीने: नंगल के BBMB स्टाफ क्लब में निकला अजगर, जिसने भी देखा सहम गया

Mon, 05 Aug 2024 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)

सार

पंजाब के नंगल में 16 फीट लंबा और 50 किलो से अधिक वजन वाला एक विशालकाय अजगर निकल आया। जैसे ही लोगों की अजगर पर नजर पड़ी तो वह सहम गए। अजगर को रेस्क्यू करने वालों के भी पसीने छूटे।
विज्ञापन
नंगल बीबीएमबी स्टाफ क्लब में निकला अजगर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नंगल में सोमवार को उस समय लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई, जब उन्होंने वहां एक विशालकाय अजगर को देखा। जिसने भी इस अजगर को देखा वह सहम गया। अजगर नंगल में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के स्टाफ क्लब में निकला था। अजगर को देख वहां डर का महौल पैदा हो गया। इतना ही नहीं अजगर को पकड़ने के लिए आए विभाग के कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। 

विज्ञापन

क्लब में जब अजगर निकला तो आनन-फानन में इसकी जानकारी बीबीएमबी के अग्रिशमन विभाग और जंगली जीव सुरक्षा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बीबीएमबी के लीडिंग फायरमैन मनदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जंगली जीव सुरक्षा विभाग से अमृत कुमार भी अपनी टीम के लोगों के साथ अजगर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। 

अजगर को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची टीमों ने स्टाफ क्लब मे मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया। इसके बाद अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। पकड़ने के बाद अजगर की लंबाई को जांचा गया तो उसकी लंबाई लगभग 16 फीट थी। वहीं 50 किलो से भी अधिक वजन निकला। रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारी अमृतलाल ने कहा कि उन्हें विभाग के ब्लॉक अधिकारी सुखवीर सिंह ने फोन पर स्टाफ क्लब में अजगर होने और उसे पकड़ जंगलों में छोड़ने के दिशा निर्देश मिले थे। दिशा निदे्रशों के तहत लगभग 16 फीट लंबे और 50 किलो से भी अधिक के वजन वाले अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें