फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पशु मेलों की होगी ई-नीलामी

Wed, 28 May 2014 09:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने पशु मेलों की नीलामी की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और ज्यादा राशि जुटाने के मकसद से इस बार ई-नीलामी का फैसला किया है।
विज्ञापन


ई-नीलामी 29 मई को पंजाब इन्फोटेक के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि राज्य में 42 जगहों पर पशु मेले लगते हैं, जिनका प्रबंध विभाग द्वारा किया जाता है।

सभी पशु मेलों के लिए एक ही नीलामी की जाएगी। जो एक जून-14 से 31 मार्च-15 की अवधि के लिए होगी।

इसका रिजर्व प्राइस 38.52 करोड़ रुपये रखा गया है। जो पिछले साल से 3.21 करोड़ रुपये ज्यादा है।

पिछले साल 11 महीनों के लिए पशु मेलों की नीलामी की गई थी। नीलामी में हिस्सा लेने को रिजर्व प्राइस का दस फीसदी जमा कराना होगा।

सफल उम्मीदवारों को दो दिनों के अंदर बोली की कीमत का 25 प्रतिशत हिस्सा जमा कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें