फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी और लू से झुलसा पंजाब: पारा 41 डिग्री के पार, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; कब मिलेगी राहत

Wed, 22 Apr 2026 08:21 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 26 और 27 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Heatstroke, Heat - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भीषण गर्मी और लू में झुलस रहा है। तेज गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लुधियाना में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री और पटियाला में 2.3 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और पटियाला में लू का असर अधिक रहेगा जबकि वीरवार से गर्मी और तेज होने के आसार हैं। वहीं पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में लू का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 26 और 27 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है।

बठिंडा और फरीदकोट सबसे गर्म

राज्य में बठिंडा और फरीदकोट सबसे गर्म रहे जहां तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में 37.6 डिग्री, लुधियाना में 39.0 डिग्री, पटियाला में 39.3 डिग्री और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे कम 15.7 डिग्री तापमान पठानकोट में रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें