फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमेरिकी सेना में दाढ़ी पर प्रतिबंध का पंजाब में विरोध, सांसद ने केंद्र से की ये बड़ी मांग

Sun, 05 Oct 2025 09:39 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगाने का पंजाब में विरोध तेज हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इसे लेकर पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
पंजाब में प्रदर्शन पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सेना में दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध लगाने का पंजाब में विरोध तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इसकी निंदा करते हुए इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अमेरिकी सरकार पर दबाव बनाकर इस फैसले को वापस करवाया जा सके। कंग ने कहा कि वर्ल्ड वॉर में सिखों का अहम योगदान रहा है और सिख अब अमेरिकी सेना का हिस्सा हैं। केश सिखों की पहचान है और सरकार के इस फैसले से सिखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। अमेरिकी सरकार को दाढ़ी-केश काटने के आदेशों को रद्द कर देना चाहिए।

विज्ञापन


आप विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने यह दुखद फैसला लिया है। बयान आया है कि जितने भी अमेरिकी फौज में सैनिक भर्ती हैं, वे दाढ़ी नहीं रख सकेंगे। सिखों ने बहुत लंबी लड़ाई लड़ कर 2017 में यह फैसला बदलवाया था कि सिख दाढ़ी रख सकते हैं इसलिए इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

अमेरिकी सरकार के समक्ष मामला उठाएं विदेश मंत्री : सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने रविवार को केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की है कि वह अमेरिकी सेना में दाढ़ी पर प्रतिबंध का मुद्दा वहां की सरकार के समक्ष उठाएं ताकि इस फैसले को वापस करवाया जा सके। इसे लेकर सुखबीर बादल ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सिख बिना किसी भेदभाव के अपने धर्म का पालन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें