पंजाब के मोगा में सड़क हादसे में पिता व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाप बेटा किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी।
पंजाब के मोगा में रविवार की देर शाम मोगा-बरनाला रोड पर स्थित बुगीपुरा गांव के पास कार और बाइक की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र मोगा के गांव महरों के रहने वाले हैं। इस मामले में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उनके पिता बूटा सिंह कोई निजी काम से अपने गांव से मोगा जा रहे थे और मोगा बरनाला रोड पर एक कार सवार ने उनकी बाइक टक्कर मारकर गिरा दी। दोनों पिता-पुत्र को जख्मी हालत में मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक हरप्रीत सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि मोगा-बरनाला रोड पर रविवार की देर शाम एक सड़क हादसे में कार एक बाइक सवार हरप्रीत सिंह और उनके पिता बूटा सिंह की मौत हो गई। परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।