पंजाब के सीनियर पीपीएस अधिकारी और डीआईजी चरणजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह इस समय पंजाब होमगार्ड, सिविल डिफेंस फिरोजपुर और जालंधर डिवीजन में बतौर डीआईजी तैनात थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के सीनियर पीपीएस अधिकारी और डीआईजी चरणजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया। डीआईजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। वह इस समय पंजाब होमगार्ड, सिविल डिफेंस फिरोजपुर और जालंधर डिवीजन में बतौर डीआईजी तैनात थे। वह अपनी ड्यूटी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभा रहे थे। उनकी कार्य क्षमता और बढ़िया कारगुजरी को देखते हुए ही उनको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
अमृतसर के जी एन्क्लेव मजीठा रोड पर रहने वाले चरणजीत सिंह का अंतिम संस्कार 14 अगस्त बुधवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान, बटालियन कमांडेंट जसकरण सिंह, जिला कमांडेंट मनप्रीत सिंह रंधावा और अन्य अधिकारी ने शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने उनकी पत्नी संगीत कौर, बेटे सर्वप्रथम सिंह और बेटी गुरुसुहानी कौर के साथ संवेदना व्यक्त की है। डीआईजी चरणजीत सिंह का बेटा विदेश में है। उनके आने पर 14 अगस्त को अंतिम संस्कार किया जाएगा।