फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की युवती की हत्या: आरोपी पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने किया सरेंडर, पांच दिन के रिमांड पर, किए खुलासे

Thu, 23 Jan 2025 07:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोंगिद्रनगर की 22 वर्षीय निशा तीन साल से मोहाली में रहती थी। वह एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर ही थी। बीते सप्ताह वह अपने घर जोगिद्रनगर आई हुई थी। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी और मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की युवती निशा (22) की हत्या मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। युवती की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने की है। आरोपी पंजाब पुलिस का कांस्टेबल युवराज सिंह (33) है। युवती निशा का शव मिलने के बाद आरोपी ने खुद की पुलिस के पास सरेंडर किया है। आरोपी युवराज सिंह मूल रूप से फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की पढ़ाई करने करने वाली निशा की मौत के मामले में रोपड़ पुलिस ने आरोपी युवराज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर निवासी नीशा सोनी 20 जनवरी को मोहाली से लापता हो गई थी। निशा सोनी चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की पढ़ाई करती थी और मोहाली में अपनी बहन के साथ पीजी में रहती थी। मृतका निशा सोनी के परिवार ने पुलिस को बयान दिए हैं कि निशा के लापता होने से पहले वह युवराज सिंह के साथ कहीं गई थी। आरोपी युवराज सिंह पंजाब आर्म्ड पुलिस का मुलाजिम है और मोहाली में ही तैनात है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवराज सिंह पहले से ही शादीशुदा है। उसकी निशा सोनी के साथ दोस्ती थी। पुलिस को निशा का शव भाखड़ा नहर पटियाला से मिला था। जांच में सामने आया कि आरोपी युवराज सिंह ने निशा को रोपड़ के गांव पथरेड़ी जट्टा के पास भाखड़ा नहर में धक्का दिया था। 

डीएसपी राजपाल सिंह ने बताया कि मृतका की बहन और पिता के बयान पर युवराज सिंह पर कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। सिंह भगवंतपुरा थाना एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि रिमांड दौरान आरोपी युवराज से पूछताछ कर वारदात के कारणों का पता लगाया जाएगा। इस सबंधी सीसीटीवी फुटेज और ब्लैकमेलिंग की बातों का जांच में पता लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें