फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Municipal Election: एक सीट पर जीत से क्यों खुश है भाजपा, नहीं टूटा 30 साल का रिकार्ड, बांट रही लड्डू

Wed, 17 Feb 2021 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा जगदीश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब निकाय चुनाव 2021: सतपाल पठेला को लड्डू खिलाते उनके बेटे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब निकाय चुनाव के परिणाम बुधवार को आ गए। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कुछ खास सफलता नहीं मिली। भाजपा को जिन सीटों पर जीत मिली हैं, उनमें श्री मुक्तसर साहिब की भी एक सीट शामिल है। एक सीट मिलने के बावजूद जिले के भाजपाई खुश हैं। 

विज्ञापन


मुक्तसर नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा को वार्ड नंबर 26 से एक ही सीट पर विजय प्राप्त हो सकी है लेकिन भाजपाई खुश हैं। इस सीट की जीत को लेकर भाजपा का वर्चस्व दांव पर लगा था। इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता सतपाल पठेला चुनाव लड़ रहे थे, जो 365 मतों से ये चुनाव जीत गए हैं। 

यह भी पढ़ें - सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को मिली करारी हार, खाता भी नहीं खुला, कांग्रेस के हिस्से में सभी सीट 
विज्ञापन


सतपाल पठेला दो बार नगर काउंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से इस वार्ड से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसलिए भाजपा के लिए इस चुनाव में ये सीट जीतना मायने रखता था। इस बार शिअद से अलग होकर चुनाव लड़ने के चलते इस सीट को जीतना भाजपा के लिए और भी जरूरी हो गया था। 
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद विजेता प्रत्याशी सतपाल पठेला के पुत्र व भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला ने कहा कि जिन हालात में सरकार ने यह चुनाव करवाए हैं और जितनी ज्यादा गुंडागर्दी व बुरे हालात में भाजपा को इस सीट पर जीत मिली है उससे यह साबित होता है कि उनके वार्ड के लोग उनके साथ हैं। ये जीत उन लोगों की जीत है जो अमन-शांति पसंद लोग हैं। ये उन लोगों की जीत है जो पंजाब की खुशहाली के लिए काम करना पसंद करते हैं। गोरा पठेला ने इस जीत पर वार्ड के मतदाताओं व समर्थकों का आभार जताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें