फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल

Sat, 13 Apr 2013 11:09 AM IST
मोहाली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में पंचायत चुनावों का बिगुल बज गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने शुक्रवार को विकास भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की सभी 12,775 पंचायतों को भंग करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


चुनाव की अधिसूचना एक हफ्ते के अंदर जारी कर दी जाएगी। हालांकि तारीख चुनाव आयोग घोषित करेगा। परंतु यह कोशिश रहेगी कि पंचायत समितियों के चुनाव 15 मई और ग्राम पंचायतों के चुनाव 31 मई तक हो जाएं।

रखड़ा ने बताया कि इस दौरान गांवों का काम प्रभावित न हो इसलिए सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी, जेई और ग्राम सेवकों को बतौर प्रबंधक लगाया गया है, जोकि सरपंचों से सारा रिकॉर्ड और फंड हासिल करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने 399 नई ग्राम पंचायतें, चार पंचायत समितियां और दो जिला परिषदें बनाई हैं। लिहाजा इस बार 13,110 ग्राम पंचायतों, 145 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के चुनाव कराए जाएंगे।

यह रहेगी व्यवस्था
पंचायतों के लिए पूरे पंजाब में कुल 81,631 वार्ड बनाए गए हैं। जिनमें से 18,515 अनुसूचित जाति, 9821 अनुसूचित जाति महिलाओं, 18,929 महिलाओं, 3241 पिछड़ी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 30,825 जनरल वार्ड हैं।

पंचायत समितियों को 2732 जोन में बांटा गया है, जिनमें 617 अनुसूचित जाति, 311 अनुसूचित जाति महिलाओं, 590 महिलाओं, 31 पिछड़ी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 1183 जनरल जोन हैं।

22 जिला परिषदों को 333 जोन में बांटा गया है। इनमें 75 अनुसूचित जाति, 37 अनुसूचित जाति महिलाओं, 71 महिलाओं व तीन पिछड़ी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 147 जनरल जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें