फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: सड़क हादसों में घायलों की जान बचाई, इन 16 फरिश्तों को भी सम्मानित करेगी पंजाब सरकार

Wed, 14 Aug 2024 09:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सड़क दुर्घटना में घायलों की बचाने वाले उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। पंजाब सरकार ने ऐसे लोगों के लिए फरिश्ते योजना शुरू की है। इस योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस पर 16 ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कई लोगों की जान बचाई है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करने वालों को पंजाब सरकार इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेगी। पंजाब सरकार ''फरिश्ते'' योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर 16 फरिश्तों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे के पीड़ितों की जान बचाने में मदद करने वाले सभी फरिश्तों को उनके संबंधित जिला मुख्यालय पर प्रशंसा पत्र और 2000 रुपये के नकद इनाम के साथ सम्मानित किया जाएगा। 

इस अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले फरिश्तों में फतेहगढ़ साहिब से वरिंदर सिंह और जगतार सिंह, फरीदकोट से गुरुनायब सिंह और सुखचैन सिंह, जालंधर से अनु कुमार, राजिंदर कुमार और अभिषेक शर्मा, मोगा से हरपाल सिंह और रजनीत कौर, पठानकोट से नंद लाल, पटियाला से अर्जुन, गुरसेवक सिंह, हैप्पी, इकबाल सिंह, लवप्रीत और विनोद कुमार शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इन फरिश्तों को उनके संबंधित जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मान्यता दी जाएगी और नकद इनाम सीधे फरिश्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने सड़क हादसों में घायल होने वालों की मृत्यु दर को घटाने और उपलब्ध सरकारी व सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में त्वरित, निर्विघ्न इलाज की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह फरिश्ते योजना शुरू की थी। उन्होंने बताया कि इस योजना में कुल 180 सरकारी और 313 प्राइवेट अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। 

उन्होंने कहा कि आम लोगों को आगे आने और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने और पीड़ितों की जान बचाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे फरिश्तों को नकद इनाम, प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया जा रहा है और उन्हें कानूनी उलझनों और पुलिस पूछताछ से छूट दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें