फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में सड़क पर उतरे किसान, किया चक्का जाम

Sat, 06 Feb 2021 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
विज्ञापन
मोगा में हाईवे पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसान हाईवे पर उतर आए हैं। किसान संगठनों ने चक्काजाम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर के किसानों और आम लोगों से सहयोग की अपील की थी। दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान किसान संगठनों ने पुलिस, सेना तथा सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए आने-जाने की छूट देने का फैसला किया है।

विज्ञापन



किसान संगठन यातायात पूरी तरह से ठप कर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। चक्का जाम को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में जो किसान गिरफ्तार किए थे उनकी रिहाई, किसानों के खिलाफ मामले तथा किसान विरोधी कानून रद्द करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें