फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाया, फसलों की कम पैदावार के कारण नहीं दे पा रहा था बकाया

Wed, 12 Aug 2026 11:24 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला

सार

जग्गा सिंह एक छोटा किसान था, जो अपनी दो एकड़ जमीन के साथ ठेके पर अतिरिक्त जमीन लेकर खेती-बाड़ी के जरिए अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम के गांव संगतीवाला में कर्ज के बोझ तले दबे एक 32 वर्षीय युवा किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन


सुनाम के सिविल अस्पताल में लहरा पुलिस के सहायक थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जग्गा सिंह (32) पुत्र पाल सिंह, निवासी संगतीवाला के रूप में हुई है। जग्गा सिंह एक छोटा किसान था, जो अपनी दो एकड़ जमीन के साथ ठेके पर अतिरिक्त जमीन लेकर खेती-बाड़ी के जरिए अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, जग्गा सिंह पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों का करीब 5 लाख रुपये का कर्ज था। लगातार फसलों की कम पैदावार और घाटे के कारण वह कर्ज चुकाने में असमर्थ था और इसी वजह से काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
विज्ञापन


इसी परेशानी के चलते 9 अगस्त को उसने कोई जहरीली चीज खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सुनाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव संगतीवाला के पूर्व सरपंच जत्थेदार रघुवीर सिंह और अकाली नेता दर्शन सिंह संगतीवाला ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक अपने पीछे वृद्ध माता, पत्नी, चार साल की बेटी और डेढ़ साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें