फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस ने दस विस क्षेत्रों में कमान संभाली

Sat, 30 Nov 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


इनमें चार वह सीटें हैं जहां शिअद-भाजपा गठबंधन मैदान में है जबकि सिख बाहुल्य मतदाताओं वाले छह विस क्षेत्रों में एआईसीसी ने पंजाब के नेताओं की ड्यूटियां लगाई हैं।

उधर, नई दिल्ली में प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में हुई बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व बीबी राजिंदर कौर भट्ठल व विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित बाजवा के निवास पर हुई बैठक में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने ताजा हालात पर चर्चा की।

बाजवा ने हरि नगर, राजौरी गार्डन, शहादरा और कालका जी विधानसभा क्षेत्र पर पूरा जोर लगा रखा है क्योंकि यहां से शिअद-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन सीटों पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल सहित समूची कैबिनेट प्रचार के लिए मैदान में जुटी हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को रोहड़ी, मोती नगर, हरि नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर और मालवीय नगर में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

पंजाब कांग्रेस के नेताओं की इस सूची को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास भेजा गया है।

उधर, पंजाब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली चुनाव में पंजाब सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

चुनाव में पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लोग तैनात किए गए हैं। पंजाब कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

उक्त नेता ने बताया कि आयोग ने ऐसे मुलाजिमों की शिनाख्त करने को कहा है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें