फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में हिंसा की घटनाओं पर सीएम भगवंत मान का बयान, भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Tue, 05 Nov 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, पंजाब

सार

कनाडा में हाल के दिनों में हो रही हिंसा की घटनाओं पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बयान दिया है। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की है।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताया और कहा कि कनाडा को पंजाबी समुदाय ने अपने दूसरे घर की तरह अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरे और टोरंटो जैसे शहरों में बड़ी संख्या में पंजाबी रहते हैं, जो सरबत दा भला के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं और मेहनत के बलबूते पर वहां अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन




भगवंत मान ने भारत सरकार से अपील की है कि वह कनाडा सरकार से संवाद करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोई नहीं चाहता कि कनाडा में हिंसा की ऐसी घटनाएं हों। मैं इसकी निंदा करता हूं और मोदी सरकार से अपील करता हूं कि वह इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें