फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह को नमन: शहीदी दिवस पर खटकड़ कलां पहुंचे सीएम भगवंत मान, शहीद-ए-आजम को दी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Mar 2023 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को खटकड़ कलां में भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान पहुंचे खटकड़कलां। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में उन्हें श्रद्धासुमन भेंट करते हुए एलान किया कि राज्य सरकार ने शहीद-ए-आजम के गांव में विरासती गली का निर्माण कराने का फैसला किया है। इससे देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों और पंजाब के गौरवमयी योगदान को दर्शाएगी और नौजवानों को देश के लिए तन-मन से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन


खटकड़कलां में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि 850 मीटर लंबी विरासती गली खटकड़ कलां में अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह शहीद भगत सिंह के सपनों का समाज सृजित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मकसद की पूर्ति के लिए पूरा सहयोग और तालमेल करेगी। 

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव की शहादत हमें हमेशा नाइंसाफी, जुल्म और दमन के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित करती रहेगी। मान ने कहा कि यह हम सभी का नैतिक फर्ज है कि समाज में फैली सभी कुरीतियों के विरुद्ध जंग शुरू करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन महान शहीदों के सपनों को साकार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा ने बुधवार को शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव के सपनों का पंजाब बनाने संबंधी प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने अफसोस जताया कि आजादी को 75 साल से अधिक समय बीतने के बावजूद मुल्क अभी भी गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक कुरीतियों से जूझ रहा है। मान ने कहा कि उनकी सरकार ने इन कुरीतियों से लोगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन सभी कदमों का एकमात्र उद्देश्य हमारे महान शहीदों की तरफ से संजोए सपनों वाला समाज बनाना है। उन्होंने कहा कि यह धरती सभी पंजाबियों के लिए पवित्र है और इसका सर्वांगीण विकास यकीनी बनाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अपने पद की कसम भी इस पवित्र धरती पर उठाई थी।

अजायब घर में बनेगा अदालत का फाइव-डी सेटअप
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि शहीद-ए-आजम के गांव में अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली में स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के महान योगदान को दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री कहा कि खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह अजायब घर में अदालत का फाइव-डी सेटअप तैयार किया जाएगा। यह फाइव-डी क्रिएटिव सेटअप शहीद-ए-आजम भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाए जाने के दृश्य का रूपांतरण करेगा, जिससे दर्शकों को उस समय के हालात का अनुभव हो सकेगा। मान ने कहा कि यह दर्शकों को वास्तव में उस युग में वापस ले जाएगा और देश के लिए इस नौजवान नायक द्वारा दिए गए महान बलिदान को हमेशा ताजा रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग को यह प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए कह दिया है।

पिछली सरकारों की लूट के चलते नौजवान विदेश में जाने को मजबूर: मुख्यमंत्री
भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों की लूट के चलते पंजाब के नौजवान विदेश में जाने को मजबूर हैं। शहीदों के सपनों के मुताबिक देश में उन्नति नहीं हुई। आप सरकार पंजाब को शहीदों के सपनों जैसा बनाने में लगी है। शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हलवारा एयरपोर्ट का नाम रखा है। मुख्यमंत्री मान गुरुवार भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर आयोजित शहीदी मेले पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप शहीदों की सोच को अपना रही है, उनके सपनों को पूरा करने पर आमादा है। पिछली सरकारों की लूट के चलते पंजाब के नौजवान विदेश में जाने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें