मंडी गोबिंदगढ़ में श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजन
औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी में आज श्री गुरु नानक देव जी के आगमन पूर्व की खुशी में विशाल धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। यह शहर सिख धर्म के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी के वरदान से बसा हुआ शहर है, जिसमें करीब 35 से 40 गांव की संगत इस दिन भारी भीड़ में इकट्ठी होती है। श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांत और इलाही वाणी का कीर्तन करते हुए रागी सिंहो ने संगत को निहाल किया। संगत के लिए अटूट लंगर का आयोजन भी किया जाता है। यह आयोजन बाबा बुड्ढा जी सेवादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त प्रयासों से एवं संगत के सहयोग से किया जाता है।