फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: सांसदों को विधायकी का टिकट, दो बड़े चेहरे फिर गायब; आप की दूसरी लिस्ट पर सियासी चर्चाएं क्यों?

Thu, 12 Nov 2026 06:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आप ने दूसरी सूची में सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, मजीठा से तलबीर सिंह गिल और अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू सहित कुल 31 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।  
विज्ञापन
आप ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी की गई 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में बड़ा दांव खेलते हुए पार्टी के दो वर्तमान लोकसभा सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है। वहीं, दूसरी ओर इस सूची में भी राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल नहीं हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

इस फैसले ने छेड़ी सियासी चर्चा
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, होशियारपुर से वर्तमान लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा विधानसभा सीट से और संगरूर से वर्तमान सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। दोनों मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने के फैसले ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।  

किसको कहां से मिला टिकट?
इसके अलावा दूसरी सूची में सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, मजीठा से तलबीर सिंह गिल और अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू सहित कुल 31 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।  
विज्ञापन

तीसरी सूची पर क्यों टिकी निगाहें?
दो सूचियां जारी होने के बावजूद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा जैसे प्रमुख चेहरों के नाम घोषित न होने से राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें आम आदमी पार्टी की ओर से जारी होने वाली तीसरी सूची पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें