फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा दफ्तर पर हमला: अटैक के पीछे खालिस्तान लिबरेशन आर्मी? हमलवारों को मिले थे ₹2200; एनआईए करेगी जांच

Thu, 12 Nov 2026 06:22 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, पंजाब

सार

यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। पंजाब पुलिस ने संगरूर के उपली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसका उद्देश्य आग से अधिकतम नुकसान पहुंचाना था। 
विज्ञापन
संगरूर भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद रोधी एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया है। यह हमला इस साल जुलाई में हुआ था। एनआईए खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की साजिश की गहराई से जांच करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कब हुआ था हमला?
यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। पंजाब पुलिस ने संगरूर के उपली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसका उद्देश्य आग से अधिकतम नुकसान पहुंचाना था। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जांच के दौरान राज्य पुलिस ने हैप्पी सिंह और जसप्रीत सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एनआईए की प्राथमिकी में बताया गया कि आरोपियों को पड़ोसी देश में बैठे एक हैंडलर ने सोशल मीडिया के माध्यम से भर्ती किया था। यह हमला खालिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा रची गई साजिश के तहत किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में लिया।

क्यों किया था हमला?
केंद्र सरकार का मानना है कि यह एक निर्धारित अपराध है। यह मामला जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने के इरादे से किए गए लक्षित हमले से संबंधित है। इसका उद्देश्य लोगों के मन में दहशत और आतंक पैदा करना था। गृह मंत्रालय ने कहा कि अपराध की गंभीरता, इसके गंभीर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को देखते हुए एनआईए द्वारा गहन जांच आवश्यक है।
विज्ञापन

बम फेंकने के लिए दिए गए थे 2200 रुपये 
एनआईए ने अपनी प्राथमिकी में हैप्पी सिंह, जसप्रीत सिंह और "अन्य अज्ञात" को आरोपी बनाया है। पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार आरोपियों को कच्चा बम फेंकने के लिए 2200 रुपये दिए गए थे। उन्हें घटना का वीडियो बनाने के लिए भी पैसे मिले थे। यह हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें