पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की चेयरपर्सन सतबीर बेदी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने उनकी जगह अब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव केके यादव को अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की चेयरपर्सन पूर्व आईएएस अधिकारी सतबीर बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब सरकार की तरफ से उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। उनकी जगह इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव केके यादव को दी गई है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिए गए। सतबीर बेदी के इस्तीफा देने की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रही थीं। यही कारण है कि उन्होंने बोर्ड से दूरी बना ली थी और छुट्टी पर चली गईं थीं। इस बीच ही उनके इस्तीफे की खबर आ गई, जिसने बोर्ड में सभी को हैरत में डाल दिया है।
बोर्ड चेयरमैन का कार्यकाल तीन सान का होता है। बेदी ने फरवरी 2023 में पद संभाला था। इस तरह अपना कार्यकाल पूरे के डेढ़ साल पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उनकी नियुक्ति के बाद ही विवाद शुरू हो गया था। आरोप था कि वे पंजाबी भाषा अच्छे से नहीं जानती हैं, जिसको बड़ा मुद्दा भी बनाया गया। यहां तक कि विपक्ष की तरफ से भी उनकी नियुक्ति के खिलाफ कई बार आवाज उठाई गई। सरकार पर आरोप लगाया गया कि दिल्ली के लोगों को पंजाब की कमान दी जा रही है। हालांकि उनके कार्यकाल में बोर्ड ने कई बड़े कदम उठाए। स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर जोर दिया गया और इन फैसलों को खूब सहारा भी गया।