फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में 25 को जुटेंगे लोग

Mon, 16 Dec 2013 02:02 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स व प्लॉट होल्डर संघर्ष कमेटी की एक विशेष बैठक स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल बरनाला के अध्यक्ष अनिल कुमार नाणा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इसमें शहर के व्यापारी व प्लॉट होल्डर भारी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हाथ खड़े करके फैसला किया कि वे प्रॉपर्टी टैक्स न भरने के लिए फार्म भरकर हस्ताक्षर कराने के अभियान को शुरू करेंगे ताकि लोगों को यह टैक्स न भरने के लिए जागरूक किया जा सके।

पंजाब स्तर पर संघर्ष को तेज करने के लिए 25 दिसंबर को पंजाब के सभी जिलों की एक विशेष बैठक भारत नगर लुधियाना में आयोजित की जा रही है।

इसमें प्रॉपर्टी टैक्स को वापस करवाने के लिए एक बड़े संघर्ष की रूपरेखा बनाई जाएगी और सरकार पर इस टैक्स को वापस लेने के लिए दबाव डाला जाएगा।

अगर सरकार ने लगाए गए इस टैक्स को वापस न लिया तो प्रदेश स्तर पर संघर्ष करने का ऐलान किया जाएगा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन राम शरण दास गोयल, एक्शन कमेटी के सदस्य गुरमीत सुखपूरा, अध्यापक नेता प्रेम चंद, हरचरन चन्ना, करियाना एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला, दाल एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप, वकील चंद गोयल, राम लाल बदरा, हरजीत सिंह, अमर नाथ मारवाड़ी, महेश कुमार व शमशेर सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें