फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रोग्रेसिव पंजाब’: एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 10 Dec 2013 10:56 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात सीएम नरेंद्र मोदी के ‘वाइब्रेंट गुजरात’ की तर्ज पर पंजाब सरकार द्वारा आयोजित पहला इन्वेस्टर्स समिट ‘प्रोग्रेसिव पंजाब’ उम्मीदों से ज्यादा सफल रहा।
विज्ञापन


सरकार जहां देश के नामी कॉरपोरेट दिग्गजों को लाने में कामयाब रही।

वहीं, समिट के पहले ही दिन कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन हुए। इनसे पंजाब में 55 हजार करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीदें जगीं हैं। इन प्रोजेक्ट्स के सिरे चढ़ने पर करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्य सचिव राकेश सिंह के औपचारिक स्वागत के बाद डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अपने प्रजेंटेशन से यह साफ किया।

प्रोग्रेसिव पंजाब की योजना में शुरू से जुड़े रहे हीरो ग्रुप के सुनील कांत मुंजाल ने बताया कि किस तरह छोटे-बड़े कई उद्योगपतियों से बात करने के बाद इंडस्ट्री की दिक्कतें और हल ढूंढे गए।
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि वह एक साल के अंदर पंजाब में 4-जी में ढाई हजार करोड़ का निवेश करेंगे। इसके लिए एयरटेल के साथ भी समझौता किया जाएगा।

आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन एलएन मित्तल ने बठिंडा रिफाइनरी का अपना सुखद अनुभव बताते हुए अपनी ओर से निवेशकों से पंजाब में निवेश की अपील की। साथ ही बताया कि वह रिफाइनरी में 25 फीसदी एक्स्पैंशन की योजना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उद्योगपतियों से अपील की कि वे ह्यूमन एंगल भी देखें, गरीबों का हित सोचें। उन्होंने प्रोग्रेसिव पंजाब की सफलता के लिए डिप्टी सीएम को बधाई दी। इस मौके पर कई कंपनियों के प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें