थाना बाजाखाना के गांव सरावां में वीरवार को पैरोल पर आए एक कैदी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि कुलविंदर सिंह को एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। वह फरीदकोट जेल में बंद था।
11 सितंबर को वह एक महीने की पैरोल पर घर आया हुआ था और उसे वीरवार को वापिस जेल लौटना था।
जेल वापिस लौटने की वजह से परेशान कुलविंदर सिंह ने गांव के खेतों में जाकर वृक्ष से फंदा लगा लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।