फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी सिरे चढ़ी तो पंजाब में सस्ती हो जाएगी सिगरेट

Wed, 15 Jan 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीओ वॉयस ऑफ टोबैको विक्टिम्स की प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशिमा सरीन और जेनरेशन सेवियर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट अमितेश्वर कौर ने पंजाब सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दोनों एनजीओ मेंबरों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक तरफ सरकार कैंसर रोकने को मुहिम चला रही है। दूसरी तरफ राज्य में तंबाकू उत्पादों पर वैट घटाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर वैट 22 से बढ़ाकर 55 फीसदी कर दिया था। पर अब इसे घटा कर 22 फीसदी करने की तैयारी की जा रही है।

वित्त मंत्री परमिंदर ढींढसा ने माना है कि बजट में यह प्रस्ताव है। सरकार की दलील है कि वैट बढ़ाने से अवैध कारोबार बढ़ गया। इस घाटे को देखते हुए ही वैट कम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान मॉडल इस बात का गवाह है कि अगर टैक्स ज्यादा लगाया जाए तो खपत कम हो सकती है। पंजाब सरकार को भी टैक्स बढ़ा कर सौ फीसदी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में 15 साल से अधिक उम्र के करीब 24 लाख लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। देश भर में इनकी संख्या 275 मिलियन है।

देश में हर साल दस लाख लोगों की मौत की वजह तंबाकू बनता है। उन्होंने कहा कि अगर तंबाकू उत्पादों के रेट बढ़ जाएंगे तो कम से कम छोटे बच्चे इनका सेवन नहीं करेंगे।

एनजीओ द्वारा गांवों में करवाए सर्वे में सामने आया है कि सात-आठ साल के बच्चे तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों पर वैट बढ़ाने के संबंध में एनजीओ मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

साथ ही पांचों तख्तों के जत्थेदारों से भी इस बारे में मांग करेंगे। आईवी अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. कुलविंदर सोढ़ी और डॉ. जतिन सरीन ने तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें