वुमन रॉयल क्लब की ओर से सुमन जैन की अध्यक्षता में करवा चौथ पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब ने सदस्यों के लिए कई कंपीटिशन करवाए।
इसमें मिसेज करवा का खिताब पूजा कंसल ने जीता। पार्टी के खेल मुकाबले में कोमल कंसल और सोनिया की टीम विजयी रही।
इस मौके पर सुमन जैन ने कहा कि करवा चौथ का पवित्र त्यौहार सुहागिनों का पर्व है और देश की संस्कृति का अनमोल हिस्सा है।
पार्टी के अंत में क्लब की सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर गिद्दा कर जश्न मनाया। इस मौके पर राजवीर कौर, सुखजीत कौर, उषा गोयल, भावना जैन, ललिता, बिंदू रानी, राधिका, नीतिका, किरण और प्रोमिला उपस्थित थीं।