फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED की कार्रवाई पर पंजाब में सियासत: AAP ने बताया ऑपरेशन लोटस, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी बीजेपी को घेरा

Sun, 10 May 2026 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़, अमृतसर

सार

 कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा  बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए बीजेपी ने जो हथकंडे अपनाए गए। अब ठीक वही फॉर्मूला पंजाब में भी आज़माया जा रहा है। लेकिन पंजाब की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल AAP और विपक्षी पार्टी कांग्रेस, दोनों ने ही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के भारी दुरुपयोग का आरोप लगाया है। आप जहां इसे सत्ता हथियाने की साजिश बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा करार दिया है।
विज्ञापन


AAP का आरोप: "बंगाल की तरह पंजाब में भी सत्ता हथियाने की कोशिश"
अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपीका 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए कहा ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का सरासर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे साथी संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी लोगों को डरा-धमकाकर BJP में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक सोची-समझी कोशिश है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए जो हथकंडे अपनाए गए थे, अब ठीक वही फॉर्मूला पंजाब में भी आज़माया जा रहा है। लेकिन पंजाब की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी।" मंत्री ने बताया कि एजेंसियों की इस एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 



कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बीजेपी पर बोला हमला
चंडीगढ़ में ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। हालांकि, उन्होंने इस दौरान आप पर भी दबे शब्दों में तंज कसा। मनोज तिवारी ने कहा साल 2014 में जब से BJP ने केंद्र की सत्ता संभाली है, तब से ही राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का हथियार के रूप में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।  उन्होंने एक विडंबना की ओर इशारा करते हुए कहा, जो लोग आज इस गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, उन्होंने खुद भी अतीत में ऐसा ही किया था। कांग्रेस सांसद ने विपक्ष से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि इन हथकंडों के खिलाफ एक मजबूत जनमत बनाना जरूरी है, क्योंकि यह तरीका देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें